BMW 220i M Sport Shadow Edition: भारतीय बाजार में लॉन्च हो गया, जानिए इसकी कीमत और खासियतके बारे में हमारे इस आर्टिकल में……….

BMW 220i M Sport Shadow Edition

BMW 220i M Sport Shadow Edition: स्पोर्ट शैडो दो रंग विकल्पों में – Alpine White and Sky Scraper Gray में उपलब्ध है। इस लग्जरी सेडान में 6 एयरबैग ब्रेक असिस्ट के साथ ABS-DSC ट्रैक्शन कंट्रोल और ISO Fix एंकरेज जैसे सेफ्टी फीचर्स भी हैं। BMW 2 सीरीज शैडो एडिशन में 2.0 लीटर का ट्विन-टर्बो पेट्रोल इंजन है जो 187 बीएचपी और 280 NM का पीक टॉर्क देता है।

BMW INDIA ने नई 2 Series 220i M Sport Shadow Edition लॉन्च की है। इसकी कीमत 46.90 लाख (Ex Showroom) है। यह नई पेशकश हाल ही में लॉन्च की गई BMW X3 शैडो एडिशन के साथ ब्रांड के पोर्टफोलियो में शामिल हो गई है, जो ब्रांड की एंट्री-लेवल लग्जरी सेडान में शानदार अपग्रेड लेकर आई है। 

आईये हम BMW 220i M Sport Shadow Edition डिजाइन और कलर ऑप्शन की बात करते है…

अपग्रेड के मामले में स्पेशल एडिशन में किडनी ग्रिल, अडेप्टिव LED हेडलैंप के भीतर डार्क इनले, ब्लैक बूट-लिप स्पॉइलर और सभी चार पहियों पर फ्लोटिंग BMW हब कैप सहित बाहरी हिस्से पर ब्लैक-आउट एलिमेंट दिए गए हैं।

इन्हे भी देखे :

BMW 220i M Sport Shadow Edition स्पोर्ट शैडो दो रंग विकल्पों – अल्पाइन व्हाइट और स्काईस्क्रेपर ग्रे में उपलब्ध है। कार में एम स्पोर्ट पैकेज स्टैण्डर्ड है और इसमें साइड ग्रिल्स, एम एरोडायनामिक्स पैकेज और ब्लैक इन्सर्ट के साथ चाबी पर एम बैजिंग जैसी खूबियां मिल रही हैं।

अब बात करते है BMW 220i M Sport Shadow Edition फीचर्स और इंटीरियर की….

स्पेशल एडिशन के केबिन को भी अपग्रेड किया गया है। इसमें मेमोरी फंक्शन के साथ इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल स्पोर्ट्स सीटें और इल्युमिनेटेड बर्लिन इंटीरियर है। गियर सिलेक्टर पर कार्बन-फाइबर फिनिश और 6 चुनिंदा रंगों के साथ लाइटिंग से लुक और भी निखर कर आता है। इंटीरियर को ब्लैक और ऑयस्टर कलर कॉम्बिनेशन में अपहोल्स्टर्ड किया गया है।

अन्य खूबियों में 12.3 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, BMW वर्चुअल असिस्टेंट, जेस्चर कंट्रोल, वायरलेस चार्जिंग और पार्क असिस्ट जैसे फीचर्स शामिल हैं। इस लग्जरी सेडान में 6 एयरबैग, ब्रेक असिस्ट के साथ एबीएस, डीएससी, ट्रैक्शन कंट्रोल और आईएसओफिक्स एंकरेज जैसे सेफ्टी फीचर्स भी इसकी दमदार फीचर्स को बताती है। 

BMW 220i M Sport Shadow Edition की इंजन और परफॉरमेंस …

BMW 2 सीरीज शैडो एडिशन में 2.0 लीटर का ट्विन-टर्बो पेट्रोल इंजन है, जो 187 बीएचपी और 280 एनएम का पीक टॉर्क देता है। इसे 8-स्पीड स्टेपट्रॉनिक ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है, जो आगे के पहियों को पावर देता है। यह मॉडल 7.1 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकता है।

इन्हें भी पढ़ें : Audi Q6 E-TRON को मिला RWD वेरिएंट, बेहतरीन फीचर्स के साथ सिंगल चार्ज पर मिलेगी गजब की रेंज

Leave a Comment